उत्तराखंडहल्द्वानी:- अंतरराष्ट्रीय हिमालयी महिला सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, भारी संख्या में महिलाओं ने किया प्रतिभाग…..

Spread the News

हल्द्वानी। कठघरिया पनियाली स्थित निजी बरात घर में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिमालयी महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखण्ड प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस भव्य आयोजन में विभिन्न हिमालयी समुदायों की महिलाओं, सामाजिक संगठनों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्र ने हिमालयी सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि हिमालयी संस्कृति कई चुनौतियों से गुजर रही है और भविष्य को संस्कारित, सुरक्षित और सक्षम बनाने की जिम्मेदारी मातृशक्ति की है।

महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि हिमालयी महिला न सिर्फ परिवार की आधारशिला, बल्कि सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी है। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को नगर स्तर पर जीवन व्यवहार में उतारने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की संयोजक एडवोकेट विजया लक्ष्मी चौहान ने कहा कि जड़ों से जुड़ी शिक्षा ही वास्तविक ज्ञान बनती है और हिमालयी महिला इस ज्ञान परंपरा की प्रथम संवाहक हैं।

वही सम्मेलन में शिरकत करने आई, नेपाली लोक कलाकार “इब्सल संजयाल” ने भाषा, लोक-कला और संगीत को संस्कृति का जीवन स्वर बताते हुए आयोजन समिति और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हिमालयी समुदायों की साझा संस्कृति और भविष्य का एक महत्वपूर्ण मंच बना है।

सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं की उत्साही भागीदारी ने इस कार्यक्रम को जीवंत और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। आयोजन भारत–नेपाल हिमालयी लोक संस्कृति परिषद द्वारा किया गया, जिसमें हिमालय परिवार, हिमालयी अधिवक्ता परिषद और नारद संचार सह-आयोजक रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…