उत्तराखंडहल्द्वानी:- एसएसपी ने किया निर्माणाधीन कोतवाली बनभूलपुरा एवं मल्ला काठगोदाम चौकी का स्थलीय निरीक्षण….

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 ने निर्माणाधीन थाना बनभूलपुरा एवं मल्ला काठगोदाम चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली एवं चौकी के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के सभी पहलुओं को चेक किया। निर्माण सामग्री और मानचित्र का अवलोकन करते हुए उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि और थाना प्रभारियों को सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल,हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, सुशील चंद्र जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, जयॉक पाण्डे सहायक अभियन्ता अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून,अरविन्द चमोली, वर्क सुपरवाईजर अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून, हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक, दीपा भवन लिपिक, हेमा ऐठानी पी०आर०ओ० समेत कार्यदाई संस्थाओं के अन्य सदस्य और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…