प्यार में अंधे भांजे ने किया भाई का अपहरण

Spread the News

    हल्द्वानी। कहते हैं प्यार अंधा होता है जिसके लिए मानव सारी हदें पार कर सकता है। कहीं प्रेमी प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं तो कहीं रिश्तों की भी परवाह नहीं करते,ऐसा ही एक मामला यहां देखने को मिला है, कुछ दिन तक साथ रहने के बाद मामी के छोड़कर चले आने पर एक युवक ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया। युवक ने फोन करके महिला को अकेले बुलाया। शिकायत पर रविवार दोपहर सादा कपड़ों में पहुंची पुलिस ने लालकुआं से युवक को दबोचकर बालक को मुक्त करा लिया।

पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर की एक महिला के अपने ही भांजे से गहरे संबंध थे। वह कुछ समय से उसके साथ ही रह रही थी। दो तीन दिन पहले युवक को छोड़कर वह घर लौट आई थी। इससे भांजा नाराज हो गया। उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके पांच साल के मासूम बेटे का अपहरण करने का मन बना लिया। वह टॉफी दिलाने के बहाने शनिवार को मासूम को घर से ले गया। मासूम जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। कुछ देर बाद महिला के पास फोन कॉल पहुंची और युवक ने उसे छोड़कर चले आने पर धमकाया। उसने मामी से अकेले वापस आने को कहा और ऐसा न करने पर बेटे की हत्या कर शव नाली में फेंकने की धमकी दी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला ने मामले की सूचना थाने में दी। इस पर महिला को युवक के पास जाने को कहा गया। पीछे से सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की टीम लगा दी गई। जैसे ही आरोपी युवक महिला से मिलने के लिए लालकुआं स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ही मासूम को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    CBSE 12th Result 2026 घोषित, विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं परिणाम…

    Spread the News

    Spread the NewsCBSE 12th Result 2026 –केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा 2026 का परिणाम आज 13 मई 2026 को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20%…

    04 लाख की चरस के साथ आवास विकास टेड़ी पुलिया का इंद्रजीत गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री के“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना…