नगर निगम व प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

हल्द्वानी। बाजार में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गई। शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सदर बाजार, मीरा मार्ग,कारखाना बाजार, सिंधी चौराहा में प्रशासन व नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क पर फैलाए गए सामान को जप्त कर लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लगभग 2 घंटे चले अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों का दो ट्राली सामान जप्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।नगर निगम व प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…