दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम…

Spread the News

हल्द्वानी। बरेली रोड पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना प्रातः लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है। तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास हुई घटना में हल्द्वानी की ओर से आ रही बाइक (संख्या यूके 04एई-0404) को सड़क पर मोड़ते समय ट्रक (संख्या यूके 04 सीए-6878) ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार नरेश राजपूत (19 वर्ष), पुत्र चंद्रपाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बाइक पर दूसरा युवक ओपी मणि भी सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…