कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, मिनी स्टेडियम में तमिलनाडु और सिक्किम के बीच महिला फुटबॉल मैच का उठाया लुफ्त

हल्द्वानी।38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में महिला फुटबॉल मैच का रोमांचक मुकाबला तमिलनाडु और सिक्किम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने स्टेडियम पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दोनों टीम मैनेजमेंट से राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में बातचीत की और आश्वासन दिया कि हल्द्वानी में खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके अलावा, कुमाऊं कमिश्नर ने डाइनिंग हॉल का भी निरीक्षण किया, जहां वीआईपी, मीडिया, खिलाड़ियों और मेडिकल स्टाफ को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने भोजन की सफाई और गुणवत्ता को लेकर संतोष जताया, लेकिन डाइनिंग हॉल के बाहर लगे गंदे पर्दों को देखकर असंतोष जताया और इवेंट कंपनी को इन्हें तुरंत बदलने के निर्देश दिए।इस निरीक्षण के दौरान दीपक रावत ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें। प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है कि हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्मरणीय और सफल बनाया जाए। तमिलनाडु और सिक्किम के बीच हुए रोमांचक मुकाबला में  तमिलनाडु ने सिक्किम को छह जीरो से हरा दिया।कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, मिनी स्टेडियम में तमिलनाडु और सिक्किम के बीच महिला फुटबॉल मैच का उठाया लुफ्त

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…