उत्तराखंड हल्द्वानी:- 48 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार…….

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग अभियान के दौरान एक और सफलता पुलिस के हाथ लगी है। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो अभियुक्तों तस्लीम खान(36) निवासी बहेड़ी और मो० राशिद खान(25) निवासी जहानावाद को 162.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उनके द्वारा यह स्मैक शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से खरीद कर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लाई गई थी।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों से बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 48 लाख रुपए है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौकशी की तैयारी कर रहे तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा…

    पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, बछड़े समेत गौकशी के औजार और अवैध तमंचा बरामद हरिद्वार। गौकशी और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…