उत्तराखण्डनैनीताल : नवनियुक्त डीएम ललित मोहन रयाल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट…….

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। बुधवार को भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित कार्यों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने नवागंतुक जिलाधिकारी को जिले की प्राथमिकताओं, पर्यटन विकास, आपदा प्रबंधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।

Advertisement
  • Related Posts

    जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 12 गिरफ्तार; तीन लाख बरामद…

    गड्ढा कॉलोनी स्थित मकान में चल रहा था जुए का खेल, कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मारा छापा काशीपुर। शहर में अवैध जुए के कारोबार पर पुलिस…

    गौकशी की तैयारी कर रहे तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा…

    पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, बछड़े समेत गौकशी के औजार और अवैध तमंचा बरामद हरिद्वार। गौकशी और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…