उत्तराखंड:- तीर्थ नगरी में रिश्ते तार-तार, पिता और प्रेमी ने लूटी नाबालिग की अस्मत…..

Spread the News

हरिद्वार। जिले के कनखल से रिश्तों को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती हो जाने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने पिता के साथ ही प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी ने पूर्व में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान जब डॉक्टरों ने पूछताछ की तो नाबालिग ने बताया कि उसके पिता ने ही यह घिनौना कृत्य किया है। मामले की जानकारी होते ही नाबालिग की बहन ने थाना कनखल पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नाबालिग के प्रेमी प्रियांश निवासी संन्यासियों वाला जसपुर (ऊधमसिंह नगर) का भी इसमें हाथ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…