हल्द्वानी:- नैनीताल दुग्ध संघ ने मनाई वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठ

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित बरात घर में 29 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ राज्य के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादन और विपणन करने वाले नैनीताल दुग्ध संघ ने आज अपने वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठ पर डायमंड जुबली कार्यक्रम आयोजित किया।

हल्द्वानी:- नैनीताल दुग्ध संघ ने मनाई वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठकार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दुग्ध संघ के वार्षिक बजट और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान फरवरी से₹2 प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने और दूध से बनने वाले घी, दही, मक्खन, पनीर, मिठाई सहित अन्य दुग्ध पदार्थों को बाजार में बेहतर तरीके से मार्केटिंग किए जाने को लेकर भी चर्चा की गई इस दौरान अध्यक्ष द्वारा दुग्ध संघ का वार्षिक बजट भी रखा गया।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…