उत्तराखंड:-फर्जी सैन्यकर्मी बन आर्मी परिसर में घुसा घुसपैठिया, गिरफ्तार……

Spread the News

रुड़की से इस वक़्त की बड़ी और सनसनीखेज़ ख़बर आ रही है यहां सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के आर्मी परिसर से पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम ने एक फर्जी सैन्यकर्मी को धर दबोचा है। कार्रवाई में आर्मी इंटेलिजेंस, CIU और LIU की टीमें शामिल रहीं।

पकड़े गए फर्जी सैन्यकर्मी के कब्जे से 18 डेबिट कार्ड, सेना की वर्दी, नेम प्लेट, फर्जी आर्मी कार्ड और एक जाली ज्वाइनिंग लेटर बरामद हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि आर्मी एरिया में एक संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा है। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध को गेट के पास से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुरेंद्र कुमार, जिला झुंझुनू, राजस्थान निवासी के रूप में बताई। हैरानी की बात ये कि आरोपी ने कबूल किया कि वह सेना की वर्दी का इस्तेमाल कैंट एरिया में आसानी से प्रवेश करने और खुफिया जानकारियाँ जुटाने के लिए करता था।

वही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जानकारी भी जुटाई जा रही है ।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…