हल्द्वानी:- नशे पर पुलिस का वार, 11 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एसओजी व पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन में सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक चैकिंग अभियान के दौरान के दौरान बुधवार की शाम गन्ना सेंटर से आगे नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी को कुल 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उक्त कार्रवाई से पुलिस ने नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    रात में करते थे बंद घरों की रैकी, नैनीताल पुलिस के प्रयासों से हुआ शातिर चोर सपेरों के गिरोह का भंडाफोड़…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों की छोटी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 03 शातिर चोरों…

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…