हल्द्वानी:देखें Video:: समुदाय विशेष के युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां, आक्रोशित जनता ने चारों को पीटा, पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया……

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित से वेलेजली लॉज में देर रात एक युवक के साथ तीन युवतियों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर हंगामा हो गया। इस कृत्य में एक समुदाय के युवक के शामिल होने से लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने चारों की धुनाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों से चारों को छुड़ाया। युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बाइक मैकेनिक का काम करने वाला तसलीम वार्ड में ही एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के घर में किराये पर रहता है। आरोप है कि सोमवार देर रात वह तीन युवतियों को लेकर कमरे में पहुंचा। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो चारों आपत्तिजनक हालत में मिले।

लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया गया कि पकड़ीं गई दो युवतियां गौलापार और एक शहर की रहने वाली है। पार्षद धर्मवीर डेविड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…