मिक्स रिले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने मारी बाजी

 हल्द्वानी।गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन मिक्स रिले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 4 खिलाड़ी शामिल रहे।

  मिक्स रिले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने मारी बाजी        कुल 64 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आज 250 मीटर तैराकी, 10 किमी साइक्लिंग और 2.5 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के बाद प्रतिभागी को अपने पार्टनर को पास देना था। इस तरहां से एक टिम के 4 खिलाड़ियों की मिली जुली मेहनत के बाद महाराष्ट की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पछाड़ कर जीत हासिल की।दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश व तीसरे स्थान पर तमिलनाडु की टीम रही।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…