लापरवाही पर कार्यवाही छह चौकी प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Spread the News

हल्द्वानी। अपराध गोष्ठी में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस की कार्यशैली को सख्त अनुशासन के दायरे में लाने का निर्देश दिया। अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने नशे के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ने, तस्करी नेटवर्क तोड़ने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले 6 चौकी प्रभारियों समेत 10 कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने बैठक में स्पष्ट किया कि ड्रग-फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को नशे की तस्करी पर रोक लगाने और तस्करों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को विशेष रूप से सक्रिय रहने और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया गया।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…