हल्द्वानी:- बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम प्रशासन का सख्त एक्शन,

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्य बाजार में सड़क और फुटपाथ पर दुकानदारों और फड़ ठेला व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को निगम और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शहर के मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।  यह कार्रवाई पटेल चौक, मीरा मार्ग, बर्तन बाजार, सदर बाजार और कालाढूंगी चौराहे पर की गई। अभियान के दौरान फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए सामानों को जप्त कर लिया गया और अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर 25 हजार रुपये का चालान लगाया गया।इसी के साथ बाजार क्षेत्र में बिना नगर निगम वेंडिंग कार्ड के ठेला लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और एसडीएम शाह भी मौजूद रहे।

Related Posts

कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…