उत्तराखंड:- राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु ने खेत में पसीना बहा पुराने दिनों को किया याद, स्थानीय लोगों से की मुलाकात……

हल्द्वानी। पुर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकांडा ब्लॉक के बजवालगांव कुकना, नौलियागांव तथा वालका में चल रही श्री राम लीला में पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर स्थानीय लोगों का हाल जाना। पनेरु ने किसानों के साथ मिलकर खेतों में बाने तथा दनैयाव दनेला लगाने का प्रयास किया। हरीश पनेरु ने कहा कि बचपन में पिता के साथ खैतो में काम करने जाते थे आज फिर से खेत में पसीना बहकर पुराने दिनों को याद किया। पनेरु ने कहा कि बजवाल गांव के किसान उन क्षेत्रों के किसानों के लिए मिसाल हैं जिन क्षेत्रों के किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है। ऐसे किसानों को बजवाल गांव से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिस तरह यहां के किसान खेती में मुकाम हासिल कर रहे हैं, उसी तरह अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी मेहनत और लगन से आवाद करना चाहिए। इस दौरान पनेरु ने कैड़ा गांव कूकना नौलियागांव ढोलीगांव वाल्का आदि का भी भ्रमण किया।

Advertisement
  • Related Posts

    पटाखों का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

    – बच्ची को बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया था युवक, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज काशीपुर। आईटीआई क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची…

    जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 12 गिरफ्तार; तीन लाख बरामद…

    गड्ढा कॉलोनी स्थित मकान में चल रहा था जुए का खेल, कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मारा छापा काशीपुर। शहर में अवैध जुए के कारोबार पर पुलिस…