उत्तराखंड:-वन्यजीवों के हमले में मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा……

Spread the News

देहरादून। मानव-वन्यजीव संघर्ष में मारे जाने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए मृतक के परिजनों को मिलने वाली मुआवजे की राशि को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाइल्डलाइफ वीक के उद्घाटन अबसर पर कहा कि अब वन्यजीवों के हमले में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों को 6 लाख की जगह 10 लख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश में हिंसक वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में मानव-वन्यजीव संघर्ष में कई मौतें और घायल होने के मामले सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2000 से 2024 तक वन्यजीवों के हमलों में 1221 लोगों की मौत हुई और 6123 लोग घायल हुए। अब राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को और अधिक राहत देने के लिए मुआवजा राशि बढ़ा रही है।

अब तक राज्य में मृतकों के परिजनों को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता था। अगस्त में वन विभाग ने शासन को पत्र भेजकर मुआवजे को बढ़ाने का अनुरोध किया था। पत्र में अन्य राज्यों में दी जा रही राशि का भी उल्लेख किया गया था – महाराष्ट्र में 25 लाख, कर्नाटक में 20 लाख और बिहार व उड़ीसा में 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। राज्य में वन्यजीवों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को यह धनराशि राहत प्रदान करेगी।

Related Posts

बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…