उत्तराखंड:- रुद्रपुर निवासी युवक की उत्तर प्रदेश में निर्मम हत्या, लाठी डंडों से पीट कर दी दर्दनाक मौत……

ऊधमसिंहनगर। उत्तरप्रदेश के खानपुर क्षेत्र में विवाद के बाद कुछ लोगों ने रुद्रपुर निवासी युवक की निर्ममता पूर्वक लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर रेशमबाड़ी निवासी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जहांगीर के पास शुक्रवार की रात खानपुर से एक फोन आया। इसके बाद जहांगीर अपने दोस्त हरीश को साथ लेकर खानपुर पहुंचा। वहां उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया, जिस पर युवकों ने लाठी डंडों से जहांगीर और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस बीच किसी ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत जहांगीर और उसके दोस्त को अस्पताल पहुंचाया जहां जहांगीर ने दम तोड़ दिया, जबकि दोस्त की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने बिलासपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…