हल्द्वानी:-पुलिस का ऑपरेशन रोमियो जारी, 314 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, रुपए 98000 जुर्माना वसूला…..

Spread the News

हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ऑपरेशन रोमियो अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2025 को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य और एसपी क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने टीमों ने पनचक्की, हेड़ाखान, वन विभाग बैरियर, मल्ली चौकी, काठगोदाम क्षेत्र में, भीमताल क्षेत्र में तथा रामनगर के लखनपुर, रानीखेत रोड, डिग्री कॉलेज, कोसी बैराज, भवानीगंज, काशीपुर रोड, मगलोर चौक आदि स्थान पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की।

कार्रवाई के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 107 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 26750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नशे में वाहन चलाने वाले 08 चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए। मोबाईल पर बात कर वाहन चलाने वाले 07 चालकों के खिलाफकार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 16 वाहन सीज करते हुए 10 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई और 98,000 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

नैनीताल पुलिस ने साफ किया है की अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे से दूर रहें।

Related Posts

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…