उत्तराखंड:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत…….

Spread the News

अल्मोड़ा। धौलछीना दियारी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दब कर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है।

बृहस्पतिवार की रात लगभग 8:00 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह अल्मोड़ा से अपने मैक्स वाहन को लेकर अपने घर दियारी पहुंचा। घर के निकट वाहन को पार्क करने के लिए बैक किए जाने के दौरान ढाल पर अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। बैंक करते समय वाहन में 23 वर्षीय मोहित सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की वाहन के नीचे दबने के कारण दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को धौलछीना अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Posts

हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…