हल्द्वानी:- देखें Video – कॉलेज में शक्ति प्रदर्शन के दौरान भिड़े छात्र, पुलिस के सामने ही छात्र को पीटा…..

हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ-साथ चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। मंगलवार को कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में रैली निकाले जाने के दौरान अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार कमल बोरा और एबीपी समर्थित अभिषेक गोस्वामी के समर्थक छात्र आपस में भीड़ गए।

इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही कॉलेज परिसर के अंदर एक कक्ष में युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी जिसे महिला पुलिस कर्मी ने हस्तक्षेप करते हुए मुश्किल से बचाया। हंगामा के बाद कॉलेज में गहमा गहमी का माहौल रहा इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा भी तहरीर नहीं दी गई है। ताहिर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…