उत्तराखंड:- एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के मददगार दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार…….

Spread the News

हरिद्वार। एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुख्यात अपराधी प्रवीण वाल्मीकि गिरोह की मदद करने पर दंड स्वरूप की गई है। मंगलवार को अपराह्न एसटीएफ ने अपराधिक ग्रुप के मददगार दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों हाल में ही उप महानिरीक्षक (डीआईजी), गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय से पिथौरागढ़ स्थानांतरित किए गए थे। एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रवीण वाल्मीकि गैंग से संबंध रखने के कारण दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों से सांठगांठ रखने वालों को किसी भी सूरत में एसटीएफ नहीं बख्शेगी। उन्होंने बताया कि प्रवीण वाल्मीकि गैंग के संबंध में पिछले माह प्राप्त गोपनीय सूचना और प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच करने के पश्चात 27 अगस्त को एसटीएफ की ओर से थाना गंग नहर, हरिद्वार पर मुकदमा संख्या 415/25 धारा 120 बी, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 एवं 111, 251, 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। यह अभियोग कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मिकी, उसका भतीजा मनीष बॉलर, पंकज अष्टवाल आदि कुल छह लोगों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया।

बताया कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा मामले की विवेचना एसटीएफ को सुपुर्द की गयी। जिसके पश्चात इस प्रकरण में पहली बार वाल्मीकि गैंग के दो सदस्यों मनीष बॉलर और पंकज अष्ठवाल निवासी ग्राम सुनेहरा, थाना गंग नहर, हरिद्वार को थाना गंग नहर क्षेत्र में गिरफ्तार किया गय़ा। उन्होंने बताया कि मनीष बॉलर एवं पंकज अष्टवाल से पूछताछ में जमीन की बिक्री करने वाली फर्जी रेखा व संलिप्त सदस्यों की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर फर्जी रेखा बनी महिला निर्देश पत्नी कुलदीप सिंह निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार की भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है।

एसपी एसटीएफ के मुताबिक, अब इस प्रकरण में दो पुलिस कांस्टेबल शेर सिंह (36) पुत्र स्व0 दल सिंह, निवासी ग्राम बहादरपुर जट, जिला हरिद्वार और हसन अब्बास जैदी (46) पुत्र स्व0 तालीब अली, निवासी खेरवा जलालपुर, तहसील सरधना, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) की संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के पश्चात, न्यायालय रुड़की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है

Related Posts

पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…