उत्तराखंड:-पेड़ से लटका मिला प्रधान का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

Spread the News

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के निकट पेड़ से लटका मिला। अकस्मात हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय संजय कुमार ने दो सप्ताह पहले ही ग्राम प्रधान पद की शपथ ग्रहण की थी। ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध चुना था। सूत्रों की माने तो ग्राम प्रधान कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनके इस कदम से हर कोई सकते में है।

ग्रामीणों ने बताया कि संजय पहले भी वर्ष 2002 से 2007 तक ग्राम प्रधान रह चुके थे और हमेशा गांव के विकास कार्यों में अग्रसर रहते थे। मिलनसार स्वभाव और सहयोगी भावना के चलते लोग उन्हें बहुत मानते थे। अचानक उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related Posts

बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…