उत्तराखंड:- माता के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे गजराज, दृश्य कैमरे में हुआ कैद, देखें Video…….

Spread the News

लालकुआं। देर रात शहर के निकट देर अंबेडकर नगर के देवी मंदिर में पहुंचा हाथियों का झुंड क्षेत्र के लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे हाथियों की चहल-पहल से क्षेत्र में भय का भी माहौल बना रहा। बुधवार को मंदिर में पहुंचे हाथियों के झुंड की एक अलग ही तस्वीर सामने आई। हुआ यूं कि देवी मंदिर में पहुंचे हाथियों के झुंड ने पहले मंदिर की परिक्रमा की फिर सर झुकाते हुए दिखाई दिए। ये सारा नजारा दूर से हाथियों की गतिविधि देख रहे युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

बता दें कि तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में हाथियों की बड़ी संख्या वास करती है, और सर्दियों की दस्तक के साथ ही हाथी गन्ने और धान की फसल का स्वाद लेने खेतों की और आने लगते हैं।

आबादी के इतने निकट पहुंच रहे जंगली हाथियों के झुंड के कारण क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जंगल वाले क्षेत्र में गस्त बढ़ाने का अनुरोध किया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों का झुंड आबादी वाले क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ देर बाद हाथियों का झुंड जंगल में वापस चला गया। वन कर्मियों को गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि हाथियों का झुंड भटक कर आबादी की ओर पहुंचा था।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…