उत्तराखंड:-देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपदा की स्थिति का लिया जायजा, तात्कालिक 1200 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा…..

Spread the News

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंच आपदा की स्थिति का लिया जायजा लिया। उन्होंने उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा  की है। आपदा में मारे गए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

हाल ही में आई बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES for Children से व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट की,वहीं NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मिलकर उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार पूर्ण सहयोग करेगी। केकेंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, रिपोर्ट के बाद और सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया की आपदा की इस घड़ी में पूरा देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…