हल्द्वानी:- आयुक्त ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा…….

Spread the News

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के 26 राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को प्रतियोगिता के दौरान हुई अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने स्टेडियम पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

आयुक्त ने साफ किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निदेशक खेल को स्टेडियम में लगे सभी उपकरणों का ए॰एम॰सी (Annual Maintenance Contract) कराने के साथ ही इंडोर स्टेडियम में ए॰सी के तापमान की निगरानी हेतु टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के उपकरणों का लंबे समय तक रखरखाव हेतु शासन से अनुरोध किया गया है कि इसके लिए सरकार अथवा पेशेवर संस्थानों को अधिकृत किया जाए, ताकि उपकरणों का सही और समयबद्ध रखरखाव हो सके।

इस दौरान फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित खिलाड़ी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…