हल्द्वानी:- स्वर्ण आभूषणों के कारीगर का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस….

Spread the News

हल्द्वानी। रामलीला मैदान के निकट गुरुद्वारे के पीछे गली में खाली पड़े प्लॉट में युवक का शव मिलने पर आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह गुरुद्वारे के पीछे खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सोने के आभूषणों के कारीगर सुभाष के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता का निवासी था। पिछले डेढ़ वर्ष से वह हल्द्वानी में सोने की कारीगरी (ज्वेलरी मेकिंग) का काम कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों को जानने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

कोतवाल ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…