हल्द्वानी:-मशहूर चिकित्सक की चलती कार बनी आग का गोला, तत्परता दिखाने से बची जान..देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। चलती कार में अचानक आग लग जाने से शहर के जाने – माने चिकित्सक की जान पर बन आई।आग लगने पर तुरंत तत्परता दिखाते हुए चिकित्सक कार से बाहर कूद पड़े, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी किसी तरह आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गांधी इंटर कॉलेज के निकट से गुजरने के दौरान शहर के नामी नीलकंठ अस्पताल के एमडी डॉक्टर गौरव सिंघल की चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस ‌बीच चिकित्सक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।

इस दौरान भड़की आग ने कार को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। जिससे सड़क पर अफरा – तफरी मच गई।घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…