उत्तराखंड:- डरा रहा यमुनोत्री का बढ़ता जलस्तर, मोटर पुल के ऊपर से बह रहा नदी का पानी……

उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र में मौसम का कहर जारी है। स्याना चट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में खतरा उत्पन्न हो गया है। पानी के साथ आए मलबे के कारण नदी का जलस्तर और ऊपर जाने से पानी मोटर पुल के ऊपर से बहने लगा है। पूरा कस्बा एक बार फिर जलमग्न हो गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का बंगला और स्थानीय स्कूल परिसर भी पानी से भर गए हैं। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य स्थिति का जायज़ा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्र स्याना चट्टी रवाना हो गए हैं।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्याना चट्टी, जर्जर गाड़, बनास और नारदचट्टी सहित कई स्थानों पर बाधित है। वहीं गंगोत्री हाईवे भी धरासू बैंड और नेताला के पास बंद हो गया है। प्रशासन और विभागीय टीमें मार्गों को सुचारु करने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…