उत्तराखंड:- भारी बारिश की चेतावनी, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…..

उत्तराखंड। देवभूमि में मौसम के लगातार बदलते तेवरों के कारण उत्पन्न हो रही दुश्वारियों और मौसम के गंभीर  पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में कल 30 अगस्त शनिवार को स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रहित एवं बाल्यहित की दृष्टि से यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही, सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी शैक्षणिक संस्थान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…