हल्द्वानी:- रोडवेज बस स्टेशन के पास शव मिलने से फैली सनसनी……

Spread the News

हल्द्वानी। रोडवेज परिसर के निकट शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मनोज बेलवाल के रूप में हुई है।

रविवार दोपहर लगभग 3 बजे रोडवेज परिसर में फैली तीव्र दुर्गंध के कारण यात्रियों का परिसर में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। अनहोनी की आशंका से किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्गंध का स्त्रोत जांचने का प्रयास किया तो रोडवेज परिसर से लगे खंडहर नुमा कमरे में एक व्यक्ति की लगभग हफ्ते भर पुरानी लाश बरामद हुई। लाश पुरानी होने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे, जिस वजह से चारों और दुर्गंध फैल रही थी।

मृतक की पहचान मनोज कुमार बेलवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज बेस अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत था, लेकिन लंबे समय से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदि था। परिजनों के अनुसार 2015 में मनोज का विवाह हुआ। लेकिन दुर्भाग्य से 2020 में बीमारी के कारण मनोज की पत्नी का स्वर्गवास हो गया। मनोज की इकलौती बेटी को उसके ननिहाल वाले अपने साथ ले गए। पत्नी की मौत के बाद मनोज नशे में जैसे डूब ही गया। बेस अस्पताल में लंबे समय तक ड्यूटी पर न जाने से वहां मिला कमरा भी किसी और को आवंटित कर दिया गया। मनोज के परिजनों ने भी उसे खोजने की कोशिश की पर पिछले डेढ़ माह से उसका कुछ पता नहीं था। और आज इस अवस्था में उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची बहन का भाई के शव को इस हाल में देखकर बुरा हाल है। मूल रूप से मनोज बेतालघाट का निवासी था।

दूसरों को अंतिम स्थल तक पहुंचने वाले के शव को उठाने के लिए नहीं मिले लोग….

पुलिस ने खंडहर से शव को निकालने के लिए लोगों को बुलाया लेकिन शव से उठती दुर्गंध के कारण कोई शव के निकट जाने को तैयार नहीं हुआ। अंत में पुलिस के पर्यावरण मित्रों को मदद के लिए बुलाया तब जाकर मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।  पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारण का पता लग सकेगा।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…