हल्द्वानी:गौला उफान पर, काठगोदाम में दो घर नदी में समाए, नंधौर ने भी बरपाया कहर, देखें Video

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया है। बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हो रहे भूस्खलन से जहां पहाड़ों पर जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्र में उफनाए नदी नाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गौला व नंधौर उफान पर हैं।

जल स्तर बढ़ने से नदियों ने मैदानी इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। दोनों ही नदियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भू-कटाव हो रहा है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है।

काठगोदाम में दो घरों का कुछ हिस्सा गौला में समा गया है। मौके पर पहुंची तहसीलदार मनीषा बिष्ट द्वारा मुनादी कर नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई। बारिश का कहर चोरगलिया में देखने को मिला है। बरसात और नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है जिसके चलते लोग सुरक्षित स्थानो पर जाने को मजबूर हो रहे हैं. भारी बरसात और पानी के चलते किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    पटाखों का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

    – बच्ची को बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया था युवक, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज काशीपुर। आईटीआई क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची…

    जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 12 गिरफ्तार; तीन लाख बरामद…

    गड्ढा कॉलोनी स्थित मकान में चल रहा था जुए का खेल, कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मारा छापा काशीपुर। शहर में अवैध जुए के कारोबार पर पुलिस…