हल्द्वानी: मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से किया सवाल, क्या घरों पर निशान लगाना ही है अंतिम विकल्प……

Spread the News

हल्द्वानी। प्रशासन द्वारा शहर में नाले के किनारे बसे लोगों के घरों पर निशान लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने आवास विकास क्षेत्र में देवखड़ी नाले के किनारे रह रहे लोगों को दिए गए ध्वस्तीकरण के नोटिसों पर सुनवाई की। इस दौरान दर्जनों प्रभावित पहुंचे। भवन स्वामियों की भूमि व भवन संबंधी दस्तावेजों की जांच में 14 लोगों के दस्तावेज सही पाए जाने के बाद उनके नोटिस निरस्त कर दिए गए।

पिछले दिनों प्रशासन ने आवास विकास क्षेत्र में नाले के किनारे रह रहे कई लोगों के घरों पर लाल निशान लगा ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए थे। इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कई लोगों ने अपने मकानों की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज किए जाने की बात कही थी। इस पर प्रशासन ने शिविर लगाकर ऐसे लोगों से आपत्तियां मांगी थी।

बृहस्पतिवार को तहसील में प्रभावितों के प्रपत्रों की जांच के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अधिकारियों के समक्ष सवाल उठाया कि क्या लोगों के घरों पर निशान लगा देना ही आखिरी विकल्प था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों की नींद उड़ गई है, लोगों को अपने सिर से छत छीनजाने का डर सताने लगा है। प्रशासन को पहले अन्य विकल्पों पर कार्य करना चाहिए था। मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने अधिकारियों से भवनों के ध्वस्तीकरण के बजाय कोई और रास्ता निकालने को कहा।

इस दौरान अधिकारियों ने 30 से अधिक लोगों के भवन और भूमि के दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान 14 लोगों के प्रपत्र सही मिले हैं, जिसके बाद उन्हें दिए गए नोटिस निरस्त कर दिए गए हैं। नौ लोगों के पास केवल बिजली-पानी के बिल मिले हैं। 14 लोग मौके पर अधिक भूमि पर काबिज मिले। इन सभी भवन स्वामियों से वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद रहे।

Related Posts

कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

Spread the News

Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…