उत्तराखंड: गाय के साथ दुष्कर्म करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग……

Spread the News

काशीपुर। नगर के मोहल्ला लाहौरियान में एक अत्यंत घृणित और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पर गौमाता के साथ क्रूरता और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर “बलदेव धाम फाउंडेशन (ट्रस्ट)” के सदस्यों द्वारा कोतवाली काशीपुर में लिखित शिकायत दी गई है।

शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार सैनी के अनुसार 10 जुलाई की मध्य रात्रि को मोहल्ला लाहौरियान स्थित माँ मनसा देवी मंदिर के पास एक घर के सामने बैठी एक गाय सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। उसी समय एक युवक वहां पहुंचा और गाय के साथ पहले क्रूरता एवं फिर कथित बलात्कार किया। गाय की पीड़ा देखकर अन्य मवेशी भी वहां जमा हो गए और आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

इस घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली है। संगठन ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…