हल्द्वानी: बेला के समर्थन में उतरे पूर्व मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, ढोल नगाड़ों के साथ किया चुनाव प्रचार….

Spread the News

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी, बेला तोलिया के समर्थन में पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने बेला के समर्थकों संग ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर जाकर लोगों से कुल्हाड़ी चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने की अपील की। भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बेला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

पूर्व मेयर ने कहा कि बेला के सरल और प्रभावशाली व्यक्तित्व ही उनकी कार्य प्रणाली को दर्शाने के लिए काफी है। पूर्व कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता अच्छी तरहां जानती है। उसी का परिणाम है आज उनके समर्थन में लोगों का हुजूम उमड़ आया है ।

बेला तोलिया के समर्थन में जनसंपर्क करने वालों में आज मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाठक , प्रदेश संयोजक आई टी प्रकोष्ठ भुवन जोशी , जिला मंत्री कमल पांडे , कुमाऊं संयोजक युवा मोर्चा हिमांशु मिश्रा , सुरेश गौड़ , ललित जोशी , लक्ष्मण सिंह बिष्ट , कपिल जोशी , नेहा रैकवाल , समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…