उत्तराखंड: ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार,एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही………..

Spread the News

रुद्रपुर। एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आठ ऑटोमेटिक पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बाहरी राज्यों से अवैध हथियारों की तस्करी की आशंका के चलते चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मिली सूचना पर काशीपुर रोड लबाखेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर एक युवक खजान सिंह निवासी बागवाला थाना रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर को देर रात गिरफ्तार किया गया। जांच में उसके पास मौजूद बैग से 32 बोर की पांच ऑटोमेटिक पिस्टल, 30 बोर की तीन ऑटोमेटिक पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद हुईं। उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि फरार हुए उसके साथियों युवराज सिंह निवासी बिलासपुर, जगजीत उर्फ जग्गा प्रधान निवासी ग्राम मोहनपुर दिनेशपुर और गुड्डू निवासी पुवायां यूपी के पास भी पिस्टल थीं। बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लाकर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सप्लाई करता रहा है। आज वो और उसके साथी असलहों को बेचने काशीपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में इस गिरोह के तार मध्य प्रदेश और मेरठ से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…