हल्द्वानी: बंदरों के आतंक से जल्द मिलेगी निजात, मथुरा से आई संस्था युद्ध स्तर पर चला रही अभियान……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से जनता को निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा मथुरा से बुलाई गई संस्था द्वारा बंदरों को पकड़े जाने का अभियान लगातार जारी है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा मथुरा की संस्था के साथ अनुबंध किया गया है जिसके द्वारा बंदरों को पकड़े जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संस्था द्वारा काठगोदाम और सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। आज चलाए अभियान में संस्था ने कुल 13 बंदरों को पकड़ा। इस कार्रवाई से जनता को कुछ राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस तरह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य स्थानों पर भी सूचना मिलने पर टीम भेजी जाएगी। अब तक कुल 99 बन्दरों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…