उत्तराखंड: प्रभारी मण्डी सचिव सवा लाख की घुस लेते गिरफ्तार, हल्द्वानी विजिलेंस की कार्रवाई……

Spread the News

काशीपुर। राज्य के सरकारी महकमे में लगातार रिश्वतखोर कर्मी पकड़े जा रहे हैं, बावजूद इसके भ्रष्ट अधिकारी घुस लेने से बाज नहीं आ रहे। इसी क्रम में हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने एक और रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव पूरन सैनी को एक लाख बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेसं 60 हजार रुपए की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी द्वारा योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछा कर मंडी सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…