उत्तराखंड: शराब के नशे में कार्यालय पहुंचे कनिष्ठ सहायक, निलंबित……

चंपावत। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कार्यालय अवधि में नशे की हालत में मिलने पर कनिष्ठ सहायक (स्थापना) दिनेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। दिनेश 10 जुलाई को कार्यालय अवधि के दौरान नशे की हालत में पाए गए थे। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उनका जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरांग जोशी की रिपोर्ट में कनिष्ठ लिपिक के मद्यपान की पुष्टि हुई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 500 रुपये जुर्माना भी लगाया।

जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र आर्य ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के नियम-4(1) के तहत दिनेश को निलंबित करते हुए उन्हें सीडीओ कार्यालय चंपावत से संबद्ध किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार अनुमन्य जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Advertisement
  • Related Posts

    छात्र संघ प्रत्याशी सहित चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस…

    होटल में वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, एसपी सिटी ने दो टीमें कीं गठित हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में छात्र संघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पर 15 वर्षीय…

    कारोबार की रंजिश ने लिया खूनी रूप, जिला अस्पताल में चाकू से गोदकर युवक की हत्या…

    जगतपुरा में दो मोबाइल दुकानदारों के बीच भिड़ंत में चार घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार ने तोड़ा दम रुद्रपुर। मोबाइल कारोबार में वर्चस्व की जंग और आपसी प्रतिस्पर्धा…