हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसे में व्यवसाई की मौत, घर में मचा कोहराम…..

हल्द्वानी। बरेली रोड पर रविवार की रात हुए सड़क हादसे में हल्दूचौड़ निवासी व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर बने कट के सामने से गुजरने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत ही उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपक जोशी उम्र 40 वर्ष हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाते थे। रविवार 13 जुलाई को देर शाम दुकान बंद कर लगभग 10 बजे वह मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एसबीआई के सामने बने कट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में तेज टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से दीपक जोशी बुरी तरहां घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत एंबुलेंस द्वारा उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दीपक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, दीपक की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच हुआ है।

Advertisement
  • Related Posts

    छात्र संघ प्रत्याशी सहित चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस…

    होटल में वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, एसपी सिटी ने दो टीमें कीं गठित हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में छात्र संघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पर 15 वर्षीय…

    कारोबार की रंजिश ने लिया खूनी रूप, जिला अस्पताल में चाकू से गोदकर युवक की हत्या…

    जगतपुरा में दो मोबाइल दुकानदारों के बीच भिड़ंत में चार घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार ने तोड़ा दम रुद्रपुर। मोबाइल कारोबार में वर्चस्व की जंग और आपसी प्रतिस्पर्धा…