उत्तराखंड: जंगली मशरूम खाने से नानी और नातिन की तबीयत बिगड़ी , हायर सेंटर रेफर…..

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले के मुनस्यारी स्थित धापा गांव में जंगली मशरूम खाने से नानी और नातिन की हालत बिगड़ गई। सीएचसी मुनस्यारी के बाद जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में इलाज के बाद भी दोनों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात खाने में मशरूम की सब्जी खाने के बाद 70 वर्षीय कुंती देवी और उनकी 28 वर्षीय नातिन दीया की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने पर भी दीया की बिगड़ती हालत को रखते हुए दोनों को रविवार की सुबह जिला अस्पताल पिथौरागड़ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी दोनों की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया है। यहां अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…