उत्तराखंड: जंगली मशरूम खा कर सास की मौत, बहु गंभीर…..

Spread the News

बागेश्वर। जंगली मशरूम खाने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है ।

मामला कपकोट के अंतिम गांव कुंवारी का है। रविवार को ग्रामीण धनु ली देवी और उनकी बहू कविता खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मशरूम मिला, जिसकी सब्जी बनाकर उन्होंने रोटी के साथ खाई। जंगली मशरूम जहरीला था, जिसे खाने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कविता देवी की हालत गंभीर है। उसका गांव में जड़ी बूटी से इलाज चल रहा है। एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को गांव भेज दिया गया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव जा रही है।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…