हल्द्वानी: CCTV कंट्रोल रूम की सतर्कता आई काम, खोए गहने पा कर लौटी मुस्कान…..

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार निवासी भगवत शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा सिंधी चौराहे पर चाय का स्टॉल चलते हैं। आज शनिवार को वह अपनी पत्नी और भाई के जेवर लेकर लोन लेने के लिए अपने दोपहिया वाहन से बाजार जा रहे थे। इस दौरान उनका महत्वपूर्ण दस्तावेजों और जेवरों से भरा बैग कहीं गिर गया।

लोन कार्यालय पहुंचने पर जब उन्हें सोने के जेवरों वाला बैग गायब होने की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घबराए हुए भगवत तत्काल मंगल पड़ाव चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टेबल संतोष को घटना की सूचना दी। संतोष ने उन्हें CCTV कंट्रोल रूम पहुंचाया।

सीसीटीवी प्रभारी जितेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा तत्काल विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर पता चला कि रामपुर रोड पर बैग बाइक से गिरा था, जिसे एक महिला स्कूटी चालक द्वारा उठा लिया गया था। टीम के प्रयासों से स्कूटी नंबर के माध्यम से महिला का पता लगाया गया। महिला को कंट्रोल रूम बुलाकर जब बैग खोले गए तो सभी जेवरात और दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।

खोए जेवरात पाकर भावुक किए भगवत शर्मा ने बताया कि यह जेवर उनकी वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी हैं, जिनसे वह अपने जीवन की पहली संपत्ति एक प्लॉट की रजिस्ट्री करने वाले थे। उन्होंने नैनीताल पुलिस व CCTV कंट्रोल रूम टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…