उत्तराखंड: बीच सड़क प्रेमिका का गला रेत प्रेमी फरार……

Spread the News

हरिद्वार। धर्मनगरी में दिनदहाड़े हुई खौफनाक वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में एक 28 साल के युवक ने दिनदहाड़े 22 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी द्वारा बीच सड़क इस वारदात को अंजाम दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवक-युवती के बीच बीते 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिस कारण दोनों की बातचीत भी नहीं हो रही थी। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी का नाम प्रदीप पाल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेम प्रसंग होने के शक में लड़की को मारा है। लड़की सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। दोपहर के समय वो बाहर किसी काम से जा रही थी, तभी आरोपी प्रदीप पाल ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेत दिया। युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा न सके। बताया दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी थे और वर्तमान में हरिद्वार में नौकरी करते थे। लड़की हरिद्वार के नवोदय नगर में रह रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…