हल्द्वानी: बालिका से छेड़छाड़ पर रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज….

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में बालिका से से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर मोहल्ले निवासी युवक पर आसानी 09 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।महिला के अनुसार उसकी बेटी अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। शाम खरीद 07 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। घटना से डरी सहमी बालिका भाग कर घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का करीबी रिश्तेदार है। थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…