उत्तराखंड में बारिश का कहर: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों से ली जानकारी…..

देहरादून। राज्य में हो रही बारिश से हुई तबाही के बाद रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अन्य जिलों के अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना से हुई बर्बादी के साथ हबराहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए भोजन और दवाई आदि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम ने बारिश के चलते बंद हुए मार्गों को शीघ्रता से खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…