हल्द्वानी: हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…..

Spread the News

हल्द्वानी। आज सुबह शहर में हुए दुखद हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रभु से और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह हादसा तब हुआ जब एक XUV वाहन, जिसमें सात लोग सवार थे, हल्द्वानी से किच्छा बरा की ओर जाते समय फायर स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। हादसे में  नवजात के साथ पिता, ताई और नानी की मौत हो गई, जबकि घायल ताऊ, मां और वाहन चालक का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…