हल्द्वानी: बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 323 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र……

हल्द्वानी। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को  नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित कुल 323 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में से 177 को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की अनुपस्थित 146 को नियुक्ति पत्र डाक के माध्यम से भेजे गए।

हल्द्वानी: बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 323 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र……

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि  सेवा, समर्पण और कल्याण का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई, जिसे महज तीन माह में पूरा कर लिया गया। बताया कि प्रदेश में कुल 7052 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें 6330 सहायिका और 722 कार्यकत्री शामिल हैं। मंत्री आर्या ने कहा कि अब विभाग में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक, एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली उच्च शिक्षित महिलाएं आ रही हैं, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री और सहायिका की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने भी सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को लेकर भी गंभीर है, जिसका परिणाम यह है कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में देशभर में सातवें स्थान पर है, जो गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, रंजन बर्गली, संदीप सनवाल, नवीन भट्ट, गोविंद सिंह, मनीषा आर्या, कमल रावत, उपजिलाधिकारी राहुल साह, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सहित सभी ब्लॉकों से चयनित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…