बिजलीघर के फीडर में चूहा घुसने से हुआ ब्लास्ट, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई व्यवस्था

Spread the News

हल्द्वानी। कठघरिया बिजलीघर के फीडर के ब्रेकर में चूहा घुसने से हुए ब्लास्ट के चलते बिजली गुल हो गई। इस कारण करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद यूपीसीएल की टीम को बिजली बहाल करने में तीन घंटे का समय लग गया।

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे कठघरिया बिजलीघर में तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। जांच करने पर पता चला कि चूहे के उपकरण में चले जाने से बत्ती गई है। इस दौरान बिजलीघर से जुड़े कठघरिया, फतेहपुर, बेल बसानी आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…